रांची के लापुंग में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, SHO गंभीर रूप से घायल
झारखंड के रांची में एक जमीनी विवाद के दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया. पुलिस टीम पर हुए हमले में थाना प्रभारी ही गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है.
लापुंग थाना क्षेत्र के ही कोईनारा गांव में एक जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए ग्रामीणों की बैठक चल रही थी. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी वहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. ऐसे में लापुंग के थाना प्रभारी संतोष यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे. इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने ग्रामीणों को भी भड़का दिया और पुलिस की टीम पर हमला कर दिया.
जिसमें थाना प्रभारी संतोष यादव के सिर में गंभीर चोट आई है वहीं अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घायल थाना प्रभारी को बेहतर इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विवाद के बीच पहुंची पुलिस टीम
पूरे मामले को लेकर रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि लापुंग थाना क्षेत्र में कोईनारा बस्ती में एक कीमती जमीन को लेकर विवाद था. कीमती जमीन होने के कारण कुछ अपराधी संगठन के नाम पर उस जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे. विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी विवादित जगह पर पहुंच गए.
थाना प्रभारी को आई चोट
इसी दौरान थाना प्रभारी और जवानों पर हमला किया गया. थाना प्रभारी के सिर में इंजरी हुई है. थाना प्रभारी और एक अन्य जवान को सिर में गंभीर चोट लगी है दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य लोगों को हल्की चोट आई है. इस मामले में दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे.
लापुंग थाना की घटना से महज 48 घंटे पूर्व राजधानी रांची के ही बेड़ो थाना में 200 से ज्यादा की संख्या में अज्ञात लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की और पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की घटना को अंजाम दिया था. दोनों ही मामले को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल