ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
दुर्ग|छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और उसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस लगातार प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन केवल आम नागरिकों के लिए ही लागू है या पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इसका पालन कर रहे हैं|
हेलमेट नहीं लगाने पर 24 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान पाया गया है कि कुछ पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन को चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे थे. इस पर यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में चालानी कार्रवाई की है. कार्रवाई पुलिस विभाग के 24 अधिकारी और कर्मचारियों पर की गई है. कार्रवाई के दौरान सख्त चेतावनी भी दी गई है|
आईटीएमएस कैमरों से हो रही निगरानी
चालानी कार्रवाई में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है. निगरानी रखते हुए कैमरों के जरिए ई-चालान जारी किए जा रहे हैं, इससे नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके. यातायात पुलिस द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं नियमों का पालन करते हुए आम नागरिकों के लिए उदाहरण पेश करें|
रायपुर में 155 वाहनों को पकड़ा
शनिवार को यातायात और थाना पुलिस बल ने लेट नाइट चेकिंग अभियान चलाकर 155 वाहन ड्राइवरों को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा है. इन वाहनों को सीज किया गया है. वाहन चालक कोर्ट में जुर्माना जमा करके पुलिसकर्मियों से अपनी गाड़ी वापस लेंगे. पुलिस का कहना है कि जो वाहन चालक शराब के नशे में गाड़ी चलाते मिले हैं, उनके लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए परिवहन अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा|

दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले
प्रधान के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे की हुंकार, तिरंगा विजय रैली से सरकार पर निशाना
महाराष्ट्र में पेपर लीक विवाद गहराया, रोहित पवार बोले- CBI करे जांच
गहने और कैश का लालच पड़ा भारी, कैथल में 7 महिलाएं ठगी का शिकार
'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
'मलेरिया मुक्त' दावों पर सवाल, बस्तर संभाग में 8426 पॉजिटिव; कांकेर में 3 बच्चों की मौत