अब गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया
अहमदाबाद | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात दौरे से लौटने के बाद अब गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है| गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक में राहुल गांधी गुजरात कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर वरिष्ठ नेताओं की राय लेंगे| बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने गुजरात का दौरा किया था| इस दौरान वह पहले से भी ज्यादा आक्रामक नजर आए| उनकी आक्रामकता सत्ता पक्ष के लोगों के खिलाफ नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के लोगों के खिलाफ थी| उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक में कहा कि गुजरात कांग्रेस में दो समूह हैं, जिनमें से आधे लोग भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं| राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनसे शिकायत की थी कि पार्टी में वरिष्ठ नेता मनमानी कर रहे हैं और कोई उनकी सुनने वाला नहीं है| भरत सिंह सोलंकी, अमित चावड़ा, सिद्धार्थ पटेल, जगदीश ठाकोर और मधुसूदन मिस्त्री समेत प्रमुख नेता अपना अपना गुट बनाकर अलग बैठे हैं| गुजरात से लौटने के बाद अब राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है| माना जा रहा है कि यह गुजरात कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए बुलाया गया है|

कानपुर में दो छात्राओं ने की खुदकुशी: एक को अंकों का गम, दूसरी ने हॉस्टल में दी जान
शादी की खुशियां मातम में तब्दील; बुआ के घर जा रहे युवक का उजड़ा घर
पीएम श्री स्कूल में पढ़ाई की जगह बच्चों से कराई सफाई, हेडमास्टर सस्पेंड
संसद में घमासान: लगातार दो दिन की चर्चा के बाद भी बेनतीजा रहा महिला आरक्षण विधेयक
ट्रेन के पहियों से निकलने लगीं आग की लपटें; आधी रात को सहम गए यात्री
एमपी से गिरफ्तार हुआ जयपुर का आरोपी, फरारी के दौरान चोटिल
धार्मिक सौहार्द और परंपरा: सबरीमाला सुनवाई में 'वावर शास्ता' और हिंदू-मुस्लिम एकता का जिक्र
मौसम की मार: एक ओर ओलावृष्टि, दूसरी ओर भीषण गर्मी
लोकसभा में फेल हुआ महिला आरक्षण बिल: बहुमत से 28 वोट दूर रह गई सरकार