एमपी से गिरफ्तार हुआ जयपुर का आरोपी, फरारी के दौरान चोटिल
जयपुर | गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल गुर्जर उर्फ राहुल घुरैया को मध्य प्रदेश के मुरैना से दबोच लिया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाया गया है। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान आरोपी गिरकर चोटिल हो गया, जिससे उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल उसे कड़ी सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सहयोगियों की भी हुई गिरफ्तारी
अधिकारी रंजिता शर्मा के अनुसार, राहुल की मदद करने वाले दो अन्य साथियों, शुभम अग्रवाल और बाबूलाल बराला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात और फरारी में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
आदतन अपराधी है मुख्य आरोपी
जांच में खुलासा हुआ कि राहुल गुर्जर के खिलाफ मध्य प्रदेश में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित 33 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं। जयपुर में भी उसके विरुद्ध 5 मामले दर्ज मिले हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पिछले एक महीने में उसने जयपुर के जवाहर सर्किल, सांगानेर और बजाज नगर जैसे इलाकों में चार अन्य युवतियों के साथ भी अभद्रता की थी।
यूं पकड़ा गया आरोपी
25 मार्च को मालवीय नगर में हुई इस शर्मनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात और ग्वालियर में ठिकाने बदलता रहा। अंततः उसने मुरैना कोर्ट में सरेंडर की कोशिश की, लेकिन जयपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

70 किसानों की राशि का गबन; पद से हटने के बाद भी बैंक ने लुटाए लाखों रुपये
महंगाई की मार और कम वेतन: नीमराना में श्रमिकों ने कंपनी गेट पर डाला डेरा
23 अप्रैल को पहला चरण: योगी, शाह और फडणवीस की रैलियों से बंगाल में बढ़ेगी तपिश
अमेरिकी बाजार में भारत का जलवा; 40 फीसदी स्मार्टफोन सप्लाई कर चीन को पछाड़ा
रोहन ठक्कर संग फेरे लेंगी अंशुला कपूर; बोनी कपूर ने लिखा इमोशनल नोट
मिशन ग्रीन इंदौर: 15 जून से शुरू होगा वन विभाग का विशाल पौधरोपण अभियान
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप: राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ याचिका पर बहस आज
रिकॉर्ड पूंजी संग्रहण: इक्विटी और ऋण बाजारों ने जुटाए 154 अरब डॉलर
ईद और दिवाली दोनों मनाती हैं चाहत खन्ना, धर्म परिवर्तन के विवादों पर दिया जवाब