गर्मियों में उठाएं पहाड़ी दही तड़के का लुत्फ, इस आसान विधि से करें तैयार
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 कटोरी फेंटा हुआ दही
- 5-6 हरा लहसुन,
- 1 मध्यम कटा हुआ प्याज
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच हींग
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ताजा कटा हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के मुताबिक
विधि :
- सबसे पहले तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालें।
- जब यह चटकने लगे तो हरा लहसुन डालें और भूनें।
- कुछ देर बाद प्याज डालें और रंग पारदर्शी होने तक भूनें।
- इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें। इसे तब तक भूनिए जब तक कि मिश्रण तेल न छोड़ दे।
- फिर इसमें फेंटा हुआ दही डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- धनिये की पत्तियों से सजाएं और गरमागरम परोसें।