पति ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी की कर दी हत्या
रायगढ़। जिला के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है, जिसमें पति ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम फूलीकुंडा में रहने वाला पंचराम पंडो अपनी पत्नी सुमारी पंडो 25 साल को लेकर लारीपानी सप्ताहिक बाजार गया था। यहां दोनों ने खरीददारी की, तो सुमारी ने उसे अपने लिए कुछ कपड़े खरीदने की बात कही। तब पंचराम ने कपड़ा दिलाने से इंकार कर दिया। ऐसे में दोनों के बीच विवाद उपज गया। बाजार से दोनों घर लौट रहे थे, पर विवाद खत्म नहीं होने पर पंचराम उसे आधे रास्ते में छोड़कर अकेले घर चला गया। इसके बाद महिला भी किसी तरह अपने घर पहंुची, लेकिन रात में करीब 11 बजे उनके बीच फिर से कपड़ा नहीं दिलाने की बात को लेकर विवाद उपजा। तब पंचराम ने घर में रखे चुल्हा जलाने के लकड़ी से उसके सिर के पीछे व आंख के पास प्राणघातक वार कर दिया। इससे सुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में लैलूंगा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया गया और उस लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। जिससे उसने अपनी पत्नी के सिर पर वार किया था। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनका एक छोटा बच्चा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज दिया है

विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने 140 उम्मीदवार तय किए, सूची जल्द जारी होने के संकेत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
चुनावी खर्च में बीजेपी सबसे आगे, बिहार में कांग्रेस से चार गुना ज्यादा रकम खर्च
रहस्यमय हालात में झाक मठ के महंत पारसनाथ की मौत, कुंड में मिला शव
गैस संकट पर बयान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर लगाया राजनीति करने का आरोप