जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास, एक साथ जीते 3 अवॉर्ड्स
ग्रैमी अवॉर्ड्स संगीत की दुनिया में सबसे ऊंचा औधा रखता है। इस साल इवेंट का आयोजन रविवार (भारत में सोमवार) को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया गया है। जहां कई गायक और गायिकाओं को उनकी कला के लिए अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। इनमें कुछ भारतीय म्यूजिशियन का नाम भी शामिल है।ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में भारत का दबदबा देखने को मिला। इस साल एक साथ कई भारतीय संगीतकारों ने अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।भारतीय गायक शंकर महादेव और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत के फ्यूजन बैंड 'शक्ति' ने इस साल ग्रैमी में धूम मचा दी। बैंड के एल्बम 'दिस मोमेंट' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम' का अवार्ड मिला है। 'शक्ति' में शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, जाकिर हुसैन, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन शामिल हैं।अमेरिका में 66वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स के प्रीमियर समारोह के दौरान जाकिर हुसैन ने 'पश्तो' में अपने योगदान के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का ग्रैमी अवॉर्ड जीता। इसके अलावा उन्होंने बेस्ट कंटेम्पररी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम और बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक का अवॉर्ड भी जीता। जाकिर हुसैन के साथ भारतीय बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने 2 ग्रैमी अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: GST उपायुक्त 20 लाख की घूस लेते पकड़े गए
शोषण के आरोपों के बीच फैक्ट्री कर्मचारियों की हड़ताल
दो साल डिटेंशन में रहने के बाद दीपाली दास को मिली भारतीय नागरिकता
सिर्फ 5 मिनट में पाएं नेचुरल ब्यूटी, जानिए आसान तरीके
ज्यादा स्किन केयर भी बन सकती है नुकसान की वजह, जानिए ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम
महिला सशक्तिकरण पर सीएम साय का खास कार्यक्रम, सुनेंगे सफलता की कहानियां
स्टेशन के पास डिरेल हुई मालगाड़ी,कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं लिख रहीं सफलता की नई कहानी
मक्का के खेत में छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, दुर्ग में BJP नेता पर कार्रवाई
एमिरेट्स ने अचानक निलंबित की फ्लाइट सेवाएं, एयरपोर्ट न आने की अपील