नशीली शिकंजी पिलाकर महिला से दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो
मुरादाबाद । यूपी के मुरादाबाद जिले के नागफनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर नशीली शिकंजी पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना नागफनी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ससुराल की ओर से रिश्तेदार वहाबुद्दीन निवासी नवाबपुरा का उसके घर आना-जाना था। वहाबुद्दीन की मां बीमार रहती है, इसलिए पीड़िता उसकी मां के लिए खाना बनाकर देती थी। महिला का पति केरल में रहकर मजदूरी करता है। इसी का फायदा उठाकर रिश्तेदार ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर उसे नशीली शिकंजी पिला दी। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर आरोपी वहाबुद्दीन ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करके उससे 3,70,000 रुपये भी हड़प लिए। बाद में पीड़िता ने परेशान होकर आरोपी को पैसे देने बंद कर दिए और उसकी बात मानने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने उसके पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेज दी। साथ ही वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वहाबुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करोड़ों रुपये कीमत का नशीला पदार्थ जब्त
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक