कैमूर में निजी अस्पताल में महिला की प्रसव के दौरान मौत, अस्पताल को किया गया सील
कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के बेलान्व बाजार में प्रसव के लिए गई गर्भवती महिला का इलाज के दौरान जान चली गई. घटना के बाद मौके से चिकित्सक और अस्पताल के कर्मी फरार हो गए. परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया. मौके पर पहुंची पुलिस अस्पताल को सील कर दिया. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई.
अस्पताल के चिकित्सकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने बेलांव थाने में आवेदन दिया. मृतिका भीतरी बांध गांव की चंचल कुमार राम की पत्नी प्रियंका कुमारी बताई जा रही है. चंचल कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पत्नी गर्भवती है उसका अल्ट्रासाउंड करने के लिए घर से ओम साइ हॉस्पिटल बेलांव लेकर आए थे. जहां चिकित्सक ने बताया कि 7 दिन से बच्चा मरा हुआ है ऑपरेशन करना पड़ेगा. मैंने पूछा सर्जरी के बाद पत्नी सलामत रहेगी तो उन्होंने कहा कि हां कोई दिक्कत नहीं होगा, फिर उन्होंने ऑपरेशन किया इसी बीच मेरी पत्नी की मौत हो गई.
मृत महिला के मामा मुन्ना कुमार ने बताया कि पता चला था की ऑपरेशन किया जा रहा है जब हम वहां पहुंचे तो उसको मृत अवस्था में डिजायर गाड़ी में डाला जा रहा था और चिकित्सक ने कहा जल्दी लेकर जाइए स्थिति सीरियस है बच्चा सड़ गया है और मवाद भर गया है, लेकिन वह डेथ कर गई थी. जब हम डॉक्टर से सवाल जवाब करने लगे तो डॉक्टर अंदर गया, फिर पीछे के दरवाजे से भाग गया. हम चाहते हैं ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो कि दूसरे लोगों के साथ ऐसी घटना ना हो.
डीएसपी मुख्यालय साकेत कुमार ने बताया कि गर्भवती महिला को डिलीवरी करने के लिए ओम साईं हॉस्पिटल में लाया गया था, जहां जच्चा बच्चा की मौत हो गई है. अस्पताल को सील कर दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई