क्या आपको पता है? बॉलीवुड का पहला किसिंग सीन देने वाले असल में पति-पत्नी थे, 92 साल पुरानी है ये कहानी!
हिंदी फिल्मों में अब किसिंग सीन तो काफी कॉमन हो चुका है, यहां तक कि इस सीन का नाम आते ही कुछ सितारों का नाम सामने आ जाता है, जिसमें एक इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत हैं. अब तो काफी कम ऐसे एक्टर्स होंगे, जो इस तरह का सीन देने से कतराते होंगे. लेकिन, एक वक्त ऐसा था, जब फिल्मी दुनिया में इस तरह का सीन करना काफी बड़ा कदम माना जाता था लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर किसने स्क्रीन पर सबसे पहला किसिंग सीन दिया.
लगभग 92 साल पहले यानी साल 1933 में दर्शकों के सामने एक फिल्म आई थी, जिसका नाम कर्मा था. इस फिल्म में लीड रोल देविका रानी और हिमांशु राय ने निभाई है. इस फिल्म को हिमांशु ने ही डायरेक्ट किया था. बताया जाता है कि ये इंडियन सिनेमा की पहली फिल्म थी, जिसमें किसिंग सीन दिखाया गया था. इतना ही नहीं इस फिल्म ने सबसे लंबे वक्त तक ऑनस्क्रीन किस करने का रिकॉर्ड भी बनाया है, जो कि आज तक कायम है.
असल जिंदगी में थे पति-पत्नी
देविका रानी को फिल्म से काफी फायदा हुआ, उन्हें फिल्मी दुनिया में काफी पहचान मिला. बाद में देविका को इंडियन सिनेमा की पहली महिला का भी दर्जा मिला था. हालांकि, कमाल की बात ये है कि फिल्म में किसिंग सीन देने वाला ये जोड़ा असल में पति-पत्नी था. दरअसल, हिमांशु किसी काम से लंदन गए हुए थे, जहां से वापस आते हुए उन्हें इस फिल्म का आइडिया आया. जिससे वापस आने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट कर लिया.
मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड
देविका का बात करें, तो वो पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिसे दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला था. साथ ही साथ उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है. देविका की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने एक्टर और डायरेक्टर हिमांशु राय से शादी की थी. लेकिन, हिमांशु की डेथ होने के बाद से उन्होंने रूसी चित्रकार स्वेतोस्लाव रॉरिक से शादी रचा ली. दूसरी शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हो गईं.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 मार्च 2026)
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल