Virat Kohli की तूफानी पारी ने RCB को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स को 60 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई है। मुंबई इंडियंस के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी।
आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने केवल 47 गेंदों में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन बनाए। कोहली और रजत पाटीदार (55) की उम्दा पारियों के दम पर आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 241 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 17 ओवर में 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
आरसीबी की लगातार चौथी जीत
आरसीबी ने जीत का चौका लगाया। आरसीबी के इस जीत के साथ 12 मैचों में 10 अंक हो गए हैं। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब किंग्स के 12 मैचों में 8 अंक हैं और अब अगले दो मैचों में वो अपनी साख के लिए मैदान संभालेगी।
पंजाब बिगाड़ सकेगी खेल
पंजाब के पास सनराइजर्स हैदराबाद का खेल बिगाड़ने का सुनहरा मौका होगा, जिससे उसकी भिड़ंत अपने लीग चरण के आखिरी मुकाबले 19 मई को होगी। इससे पहले वह 15 मई को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। उधर, आरसीबी को अपने आखिरी दो मैच क्रमश: दिल्ली और चेन्नई के खिलाफ खेलना है। आरसीबी की कोशिश इन दोनों मैच को जीतकर प्लेऑफ में एंट्री करने की होगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव