विराट कोहली का पीएम मोदी से मिलने के बाद सामने आया पहला रिएक्शन, कहा.....
टी20 विश्व कप की ट्रॉफी भारतीय टीम वतन लौट चुकी है। 4 जुलाई यानी आज सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर टीम इंडिया दिल्ली के एयरपोर्ट पहुंची, जहां टीम इंडिया का भव्य स्वागत हुआ।
उसके बाद रोहित एंड कंपनी आईटीसी मौर्या होटल में कुछ देर आराम के लिए रुकी और फिर वहां भी होटल स्टाफ ने टीम का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली पूरी टीम स्पेशल जर्सी पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंची, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली का पहला रिएक्शन सामने आया हैं।
दरअसल, रोहित शर्मा एंड कंपनी ने बारबाडोस में आए चक्रवात के बाद अपने घर वापसी कर ली है। गुरुवार को पीएम मोदी ने वतन लौटने के बाद पीएम मोदी से मुलाकात की।
पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि हमारे मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना सौभाग्य की बात रही। थैंक्यू सर हमें अपने आवास में बुलाने के लिए।
किंग कोहली ने पीएम मोदी संग पूरी टीम की तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पीएम मोदी को ट्रॉफी सौंप रहे हैं। इसके अलावा कोहली ने पीएम मोदी के साथ अपने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह उनसे हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली के अलावा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पीएम मोदी को टीम को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा। युजवेंद्र ने अपने एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया और पीएम मोदी को धन्यवाद कहा।

डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने 140 उम्मीदवार तय किए, सूची जल्द जारी होने के संकेत