कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बताकर ट्रंप ने बढ़ाया कूटनीतिक तनाव
कनाडा को लेकर फिर एक बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अमेरिका का 51वां राज्य है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को उनके प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है और वो इस बारे में 'गवर्नर' ट्रूडो से बात कर चुके हैं.
बता दें कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में कहा था कि कनाडा को अमेरिका में मिलाने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी 'वास्तविक' है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार को टोरंटो में कनाडा-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन में व्यापार जगत के नेताओं से यह बात कही.
ट्रूडो ने कहा कि ट्रंप की धमकी कनाडा के महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच से प्रेरित हो सकती है. रिपोर्ट में कनाडाई पीएम के हवाले से कहा गया, "अमेरिकी राष्ट्रपति के मन में यह बात है कि ऐसा करने का सबसे आसान तरीका हमारे देश को अपने में समाहित करना है और यह एक वास्तविक बात है."
प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रंप इसलिए आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि अमेरिका को कनाडा के महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों से लाभ मिल सकता है.
बता दें ट्रंप प्रशासन ने पिछले सप्ताह कनाडा से आयात पर टैरिफ लगाने की घोषणा की. इससे जवाब कनाडा ने 155 बिलियन कनाडाई डॉलर (107 बिलियन डॉलर) मूल्य के अमेरिकी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाकर दिया.
ट्रंप ने कहा कि अगर कनाडा भारी टैरिफ से बचना चाहता है तो वह अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है. हालांकि इसके बाद दोनों देशों ने प्रस्तावित टैरिफ को कम से कम 30 दिनों के लिए रोक दिया.
ट्रूडो की तरफ से कनाडा की सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताने के बाद, ट्रंप ने कम से कम एक महीने के लिए प्रस्तावित टैरिफ पर रोक लगाने की घोषणा की.
ट्रंप के साथ बातचीत के बाद ट्रूडो ने कहा कि कनाडा अपनी पूर्व घोषित 1.3 बिलियन डॉलर के बॉर्डर प्लान को लागू करेगा. उन्होंने इसके साथ ही एक 'फेंटेनल जार' की नियुक्ति करने और ड्रग कार्टेल को आतंकवादियों की सूची में शामिल करने की प्रतिबद्धता भी जताई.
ट्रंप पिछले काफी समय से कनाडा को लेकर आक्रामक रवैया अपना रहे हैं. उन्होंने कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही है. इतना ही नहीं वह कई मौकों पर वह जस्टिन ट्रूडो को 'महान कनाडा राज्य का गर्वनर' बोल चुके हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव