समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा
रायपुर : खेती में समय सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि किसान को बोआई से पहले खाद, बीज और ऋण समय पर मिल जाए तो अच्छी फसल की उम्मीद भी बढ़ जाती है। सुकमा जिले में इस खरीफ सीजन में प्रशासन की सक्रिय पहल ने यही भरोसा किसानों के बीच मजबूत किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक खाद और उन्नत बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इससे किसानों को बिना किसी परेशानी के खरीफ की तैयारियां पूरी करने में मदद मिली है।
रानीबहाल गांव के प्रगतिशील किसान हड़मा राम मरकाम इसकी मिसाल हैं। लगभग 32 एकड़ कृषि भूमि वाले हड़मा राम को छिंदगढ़ सहकारी समिति के माध्यम से 3.50 लाख रुपये का कृषि ऋण उपलब्ध कराया गया। इस राशि से उन्होंने समय पर खाद और उन्नत बीज खरीदे तथा बोआई की तैयारियां पूरी कर लीं। उनका कहना है कि समय पर मिली इस सुविधा से आर्थिक दबाव कम हुआ और खेती का काम बिना किसी बाधा के शुरू हो सका।
जिला प्रशासन केवल कृषि आदानों की उपलब्धता तक सीमित नहीं है। खाद-बीज की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और बिचौलियों पर भी प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं। इससे किसानों को उचित मूल्य पर कृषि सामग्री मिल रही है और उनमें भरोसा बढ़ा है।

बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने की पहल, झारखंड में जल्द सड़कों पर उतरेंगी नई एंबुलेंस
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
राज ठाकरे का पुलिस कार्रवाई पर हमला, लाठीचार्ज को लेकर उठाए सवाल
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
टीकाकरण अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, AIIMS देवघर बनेगा प्रशिक्षण का केंद्र
नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी चालक की जान
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
पानीपत सिविल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां, अधिकारियों की लगी क्लास