नक्सलियों का ये खेद व्यक्त करना, ये सब ढकोसला है - विजय शर्मा
रायपुर । मानपुर-मोहला में नक्सली सहयोगी विजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोप पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दस्तावेजी प्रमाण हैं, जिसकी हम बात कर रहे हैं। आपके आरोप का कोई प्रमाण थोड़ी ना है, अगर है बात को प्रमाणित करें। नक्सलियों के मनी ट्रेल पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विवेक सिंह नाम के जो व्यक्ति निकले हैं, वो भूपेश बघेल के पिता के प्रतिनिधि रहे हैं। मनी ट्रेल की एक चैन पकड़ी गई हैं, आगे भी लोगों को पकड़ा जाएगा। इनके रिश्तेदार, भाई आदि नक्सल कमांडर हैं। इसका भी रिकॉर्ड है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जो भी स्वयं का व्यवसाय चलाने के लिए नक्सलियों को फंडिंग करते हो, उन्हें इससे बचना चाहिए। नक्सलियों के द्वारा पत्र भी जारी किया है कि हमे खेद है। मैं नक्सलियों से पूछना चाहता हूं कि क्या एक खेद हैं? हजारों के लिए खेद नहीं हैं? उन्होंने कहा कि निःसंदेह नक्सलियों के बीच स्थिति ऐसी हो गई हैं कि खून खराब जैसी स्थिति वे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वो वहां से निकले, सरकार उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी। उन्हें अपने नक्सली साथियों से डरने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य धारा में सभी शामिल हो। ये खेद व्यक्त करना ये सब ढकोसला है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने