हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से शीत दिवस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम में सुबह 8 बजकर 30 मिनट बजे दृश्यता 50 मीटर थी।
नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर इलाके में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब है। कोहरे की वजह से एक्यूआई अभी तक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 (बहुत खराब) रहा। मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञानिकों ने 11 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर जारी का रहने की संभावना को देखते हुए लोगों को शीतलहर से बचकर रहने की सलाह दी है। वहीं नौ और 10 दिसंबर को भी दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी तथा अगले पांच दिनों तक शीतलहर की संभावना व्यक्त की है। वहीं अलग-अलग जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी करते हुए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की है। आईएमडी विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने, सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा और कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ