पुरुषों में होते हैं यौन ईर्ष्या के कई कारण
वाशिंगटन । कुछ मानसिक और व्यवहारिक गुण पुरुषों में ईर्ष्या की भावना को बढ़ा सकते हैं। यह भावना तब उत्पन्न होती है जब पुरुष को लगता है कि उसका साथी किसी और व्यक्ति के साथ भावनात्मक या शारीरिक रूप से जुड़ रहा है। यह केवल प्रेम से नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान, भय और स्वामित्व की भावना से भी गहराई से जुड़ी होती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि, पुरुषों में यौन ईर्ष्या के कई कारण होते हैं। सबसे प्रमुख है असुरक्षा जब किसी पुरुष को अपने रूप, आर्थिक स्थिति या सफलता पर भरोसा कम होता है, तो उसे यह डर सताता है कि उसकी पार्टनर किसी और के साथ ज़्यादा खुश रह सकती है। दूसरी वजह है स्वामित्व की भावना। कई पुरुष अपने साथी को एक अधिकार की वस्तु मान लेते हैं, और जब वह किसी दूसरे पुरुष से बात करती हैं या हंसती हैं, तो उन्हें नियंत्रण खोने का डर सताने लगता है। पिछले अनुभव भी यौन ईर्ष्या का बड़ा कारण हैं। जिन पुरुषों को पहले किसी रिश्ते में धोखा मिला हो, वे नई रिलेशनशिप में भी संदेह और भय की भावना से जूझते हैं। वहीं आत्म-सम्मान पर चोट तब लगती है जब पुरुष यह सोचते हैं कि यदि उनकी पार्टनर किसी और में दिलचस्पी दिखा रही है, तो शायद वे खुद पर्याप्त नहीं हैं।
यौन ईर्ष्या के संकेत अक्सर व्यवहार में दिखने लगते हैं साथी के फोन या सोशल मीडिया की जासूसी करना, बार-बार पूछना कि वह किससे बात कर रही है, उसे नियंत्रित करने की कोशिश करना, या लगातार गुस्सा और बेचैनी महसूस करना। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि इस स्थिति से निपटने के लिए खुलकर बातचीत करना सबसे जरूरी है। मन में बातें दबाने से समस्या बढ़ती है। खुद पर भरोसा और आत्मविश्वास बढ़ाना, साथी पर विश्वास रखना और जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग लेना बेहद फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, पुरुषों में यौन ईर्ष्या “प्यार का प्रमाण” नहीं, बल्कि असुरक्षा, आत्म-सम्मान और बीते अनुभवों का मिश्रण है। इसे समझना और संवेदनशीलता से संभालना रिश्ते को मजबूत और संतुलित बना सकता है।

एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
महाराष्ट्र से दिल्ली तक चर्चा तेज, देवेंद्र फडणवीस के शिक्षा मंत्री बनने की अटकलों पर राउत का बयान
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का जश्न, मुंबई में दिखा उत्साह
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
होटल की खिड़की बनी मौत का कारण, उदयपुर में 2 साल की बच्ची झील में गिरी
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
ड्रग माफिया पर बड़ा प्रहार, ₹1160 करोड़ की नशीली खेप जब्त; 13 आरोपी शिकंजे में
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड