दुनिया अब MS Dhoni को नहीं Rishabh Pant को रखेगी याद
नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मेहमान टीम के लिए अभी तक शानदार रहा है। दोनों टीमें लीड्स के हेडिंग्ले में सीरीज के पहले टेस्ट के लिए आमने-सामने थीं और इस मुकाबले की शुरुआत टॉस हारने के बाद भारत के पहले बल्लेबाजी करने से हुई।
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मेहमान टीम के लिए अभी तक शानदार रहा है। दोनों टीमें लीड्स के हेडिंग्ले में सीरीज के पहले टेस्ट के लिए आमने-सामने थीं और इस मुकाबले की शुरुआत टॉस हारने के बाद भारत के पहले बल्लेबाजी करने से हुई।
146 गेंद पर पूरा किया शतक
पहले यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 147 रन बनाए। वहीं, दूसरे छोर पर खड़े ऋषभ पंत कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने 146 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया।
इस शतक की बदलौत ऋषभ पंत ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने भारत के लिए छह टेस्ट शतक बनाए हैं। इससे पहले पंत बराबरी पर खड़े थे। हालांकि, लीड्स में शतक बनाकर वह अपने गुरु धोनी से आगे निकल गए हैं।
विकेटकीपर के रूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
- 7 ऋषभ पंत
- 6 एमएस धोनी
- 3 रिद्धिमान साहा
इसके अलावा ऋषभ पंत ने जैसे ही 50 का आंकड़ा छुआ वैसे ही उन्होंने धोनी को एक और मामले में पीछे छोड़ दिया। पंत सेना देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। धोनी ने सेना देशों के खिलाफ 1731 रन बनाए हैं। पंत के अब 1800 से ज्यादा रन हो गए हैं। पंत 134 रन बनाकर आउट हुए।

हादसे से मची चीख-पुकार: अनियंत्रित ट्रक के पलटने से ऑटो सवार 3 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
जमीन विवाद ने ली तीन जान: मां और दो बच्चों का बेरहमी से कत्ल, इलाके में पसरा मातम
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
हीटवेव का कहर: सीएम ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश; कहा- पशु-पक्षियों के लिए भी रखें दाना-पानी
हत्या के बाद सुलग उठा था टामटिया: 30 घरों में आगजनी के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
14 साल से क्यों अटकी है सफाईकर्मियों की भर्ती? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा तीखा सवाल
राजस्थान की सियासत में उबाल: मदन राठौड़ और टीकाराम जूली के बीच जुबानी जंग तेज, महिला सम्मान पर छिड़ी रार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सांवलिया सेठ के दरबार में अजब-गजब चढ़ावा, मोबाइल कवर से अफीम के पौधे तक सब कुछ