बस्ती लोकसभा से चुनाव मैंदान में उतरेंगे ठाकुर प्रेमनन्दबंशी
बस्ती । लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी है और निगाहेें इस बात पर टिकी हैं कि बस्ती से बहुजन समाज पार्टी किसे प्रत्याशी घोषित करती है। अनेकों नाम चर्चा में हैं और इस बीच राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रेमनन्दबंशी का नाम भी चर्चा में है। ठाकुर प्रेमनन्दबंशी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यदि बसपा से उन्हें अवसर मिलता है तो वे जीत के लिये पूरी ताकत झोंक देेंगे। नाई समाज को उसका राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक हक दिलाने और सर्व समाज की सेवा के उद्देश्य से वे चुनाव मैंदान में उतर सकते हैं।
ठाकुर प्रेमनन्दबंशी ने कहा कि पढे लिखे शिक्षित समाज के युवा जब राजनीति में आयेंगे तभी राजनीतिक उद्देश्य पूरे होंगे और गरीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, बेरोजगारों की आवाज सदन तक पहुंच सकेगी। उनका राजनीति में आने का उद्देश्य सामाजिक हिस्सेदारी दिलाना और उन सपनोें को पूरा करना है जिसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देखा था। 26 वर्षीय बीएससी, एमएससी, बी.एड. ठाकुर प्रेमनन्दबंशी ने कहा कि वे राजनीति में जीविका के लिये नहीं वरन बदलाव के लिये आयें हैं। यदि बसपा ने उन्हें किन्ही कारणों से मौका न दिया तो वे समान विचारधारा वाले राजनीतिक दल से चुनाव मैंदान में उतरेंगे जिससे राजनीति के माध्यम से वे मुद्दों को जनता के बीच पहुंचा सके।

लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
कहा—कानून आमजन के लिए सुलभ और समझने योग्य होना चाहिए
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन