टेस्ट क्रिकेट पर विराम! BCCI ने दिया श्रेयस अय्यर के प्लान का अपडेट
नई दिल्ली: टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा खुलासा किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक ले लिया. इसकी जानकारी उन्होंने बोर्ड को दी थी. इसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में इंडिया-ए की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को सौंपी गई, जबकि पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी की थी. अब BCCI का कहना है कि श्रेयस अय्यर कुछ महीने तक इस लंबे फॉर्मेट की क्रिकेट से दूर रहेंगे.
6 महीने टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक ब्रेक ले लिया था. इस मामले में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा खुलासा किया है.
उन्होंने बताया कि अय्यर को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट क्रिकेट खेलने के दौरान बार-बार पीठ में ऐंठन और अकड़न का अनुभव हुआ है. इसकी वजह से उन्होंने फिलहाल इस फॉर्मेट से दूरी बना ली है.BCCI सचिव ने बताया कि श्रेयस अय्यर ने BCCI को टेस्ट क्रिकेट से छह महीने का ब्रेक लेने के अपने फैसले के बारे में बता दिया है. अय्यर की कुछ समय पहले यूके में पीठ की सर्जरी हुई थी.
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं अय्यर
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही श्रेयस अय्यर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पहले उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया. इसके बाद एशिया कप के लिए भी उनको टीम में जगह नहीं दी गई. वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में चुना जाना लगभग तय था, लेकिन इस बीच उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया.
इसकी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरा अनाधिकारिक मैच में भी नहीं खेल रहे हैं. इस मैच के लिए इंडिया-ए की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है. पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने इंडिया-ए की कप्तानी की थी. हालांकि इस मैच में वो बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए थे और केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए थे.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ