तेजी से बढ़ रहा तापमान, रायपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा
राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, इसके साथ ही गर्मी का अहसास होने लगा है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
हालांकि रायपुर में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार से मौसम का मिजाज और बदलेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। अब मध्य छत्तीसगढ़ में तो ठंड कमतर ही रहेगी, लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव रहेगा।
रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा
शनिवार को 40 फीसदी बादल थे, इसके बावजूद तेज धूप थी। दिनभर हल्की गर्मी थी। हालांकि शनिवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आ रही बढ़ोतरी से अब गर्मी बढ़ने लगी है। शहरी क्षेत्रों से तो ठंड काफी कम हो गई है और आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ही बनी हुई है। आने वाले तीन दिनों में तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।
मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान रायपुर में 33.8, माना में 33.5, बिलासपुर में 32, पेण्ड्रारोड में 28.2, अंबिकापुर में 28.4, जगदलपुर में 33.4, दुर्ग में 32.6 और राजनांदगांव में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। पिछली रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। अनुमान है कि रविवार को सुबह कोहरा रहेगा।

तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे
कतर के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, छह लोगों की मौत
छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी का किया शैक्षणिक भ्रमण