अफगानिस्तान से 'जहर' मंगाने वाला तहसीम गिरफ्तार
लखनऊ। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अफगानिस्तान से 700 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में शामली निवासी तहसीम उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है। तहसीम और उसके भाई कलीम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी गहरे रिश्ते रहे हैं।
कलीम को पिछले वर्ष एनआईए ने गिरफ्तार किया था। एनआईए के अनुसार, तहसीम के बैंक खाते में मादक पदार्थों की बिक्री से हुई काली कमाई जमा कराए जाने की पुष्टि होने के बाद उसे दबोचा गया है। वह इस मामले का मुख्य आरोपित है, जो मादक पदार्थ बेचने से हुई कमाई को लेकर विदेश भाग निकले गिरोह के बड़ों तक पहुंचाने का काम करता था। मामले में जांच एजेंसी अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अटारी सीमा पर बरामद की थी हेरोइन
अप्रैल, 2022 में कस्टम विभाग ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान की अटारी सीमा पर 102.784 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। बाद में इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। मामले में 16 दिसंबर, 2022 को चार आरोपी शाहिद अहमद उर्फ काजी अब्दुल वदूद, नजीर अहमद कानी, रजी हैदर जैदी और विपिन मित्तल के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित