बिन ब्याही मां बनी किशोरी, अस्पताल पर लगे बच्ची के खरीद-फरोख्त के आरोप
महराजगंज। सिन्दुरिया क्षेत्र के एएनएम सेंटर चिउटहा में बिना शादी किए एक किशोरी के जन्मे बच्चे की खरीद-फरोख्त के आरोप की जांच शुरू हो गई। सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची। जांच टीम ने एएनएम व दाई के बयान लिए। इसके बाद प्रसव पीड़िता किशोरी की दादी का भी बयान दर्ज किय। जांच टीम ने सेंटर पर भर्ती करने व प्रसव आदि की सूचना की जांच-पड़ताल की। एसीएमओ ने कहा कि जांच जारी है। तीन चार दिनों में रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
बता दें चिउटहा एएनएम सेंटर पर बीते 30 अक्टूबर को सुबह किशोरी की डिलीवरी हुई थी। एएनएम ने सुरक्षित ढंग से स्वस्थ्य बच्ची का प्रसव कराया गया। बताया जा रहा है किशोरी बिन ब्याही मां गई। परिजन बच्ची को अपने साथ नहीं ले जाना चाह रहे थे। आरोप है कि वह बच्ची को एएनएम सेंटर पर ही छोड़ कर चले गए। उसके बाद शिशु की खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप लगा है।
सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ बाद परिजन बच्ची को लेकर चले गए। इस मामले में एएनएम ने बच्ची के बेचने के आरोप को झूठा बताया था। उसका कहना है कि प्रसव पीड़ित किशोरी, उसकी मां, चाची व अन्य परिजनों ने हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर बयान दिया है कि बच्ची को वह अपने साथ ले गए हैं। एएनएम चिउटहा चौकी इंचार्ज को पत्र भी देकर बच्ची के बेचने के आरोप को झूठा बताया है।
इस मामले में सीएमओ के निर्देश पर सिसवा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने भी जांच की थी। सिसवा ब्लॉक के चिउटहा एएनएम सेंटर पर प्रसव के बाद शिशु की खरीद-फरोख्त के आरोप को लेकर जांच की जा रही है। किशोरी की दादी का भी बयान लिया गया है। बयान के बाद बच्चा बेचने का कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। सभी बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तीन चार दिनों में सीएमओ को भेज दी जाएगी।

विधानसभा में बीपीएल शर्त बनी बवाल की वजह, सरकार पर बढ़ा दबाव
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
करोड़ों रुपये कीमत का नशीला पदार्थ जब्त
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए