सन पेट्रोकेमिकल्स बिहार में 36,700 करोड़ का करेगी निवेश
पटना। सन पेट्रोकेमिकल्स ने बिहार सरकार के साथ एक समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए जिसमें अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 36,700 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है। सन पेट्रोकेमिकल्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 निवेशक शिखर सम्मेलन में कहा कि हम अक्षय ऊर्जा तथा भंडारण बुनियादी ढांचे में 36,700 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। मैं इस अवसर का इस्तेमाल राज्य में निवेशकों की भावना तथा माहौल में आए महत्वपूर्ण बदलाव की सराहना करने के लिए करना चाहता हूं, जो हमें इस और आगामी परियोजनाओं में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि चालू होने से पहले ही ये परियोजनाएं 30,000 से अधिक नौकरियों का सृजन करेंगी।

राजनाथ सिंह बोले: बदलते समय में पुराने विचार बदल रहे हैं, हमें अनिश्चितताओं को समझना होगा
एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ गए: गुना हादसे में पिता, बेटा और मासूम ने तोड़ा दम
पुतिन से तेल की आपूर्ति पर रमेश ने उठाया सवाल, कहा– अमेरिकी ब्लैकमेल की सीमा तय होनी चाहिए
क्या राजनीति से संन्यास लेंगे MP के पूर्व मुख्यमंत्री? सोशल मीडिया पोस्ट से अटकलें तेज
PM मोदी का बयान: देश की प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना आवश्यक
काम के आधार पर मिलेगा मौका: अच्छा प्रदर्शन करने वाले कलेक्टरों को फील्ड में रखेंगे सीएम