पिता की लाइसेंसी बंदूक से छात्र ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
ग्वालियर। महाराजपुर थाना इलाके की गुरु कृपा नगर में सेना से रिटायर्ड मुकेश सिंह का बेटा मोहित लोधी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सब कुछ अच्छे से चल रहा था, लेकिन बीती रात को छात्र के माता-पिता बाजार गए थे तो उस दौरान उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।गोली चलने की आवाज आज पड़ोस के लोगों ने भी सुनी, लेकिन उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने छात्र के रूम की तलाशी ली, जहां मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब छात्र के मोबाइल की डिटेल निकालने में जुटी है। मृतक छात्र माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद मां और पिता बेसुध पड़े हुए हैं। पिता का सपना बेटे को आईपीएस बनना था।वहीं इस घटना को लेकर सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार ने बताया है कि आचार संहिता के दौरान लाइसेंसी बंदूक महाराज पर थाने में जमा कराई गई थी, लेकिन 22 जून को ही थाने में जमा पिस्टल घर लेकर आए थे और यहां अपनी अलमारी में रख दी थी। इसी बंदूक से उनके बेटे ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस पूरे मामले की अभी जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव