स्टेशन मास्टर सोता रहा, आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
उत्तर प्रदेश में इटावा के पास उदी मोड़ रेलवे स्टेशन की घटना
लखनऊ । कई बार तकनीकि दिक्कतों से तो कई बार खराब मौसम की वजह से ट्रेनें घंटों तक किसी जगह खड़ी रह जाती हैं। हालांकि आगरा मंडल के एक छोटे से स्टेशन पर एक ट्रेन को इसलिए आधे घंटे तक खड़ा रहना पड़ा, क्योंकि वहां के स्टेशन मास्टर को नींद आ गई थी और उस ट्रेन को झरी झंडी दिखाने वाला वहां कोई नहीं था। यह घटना उत्तर प्रदेश में इटावा के पास उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर की है, जहां पर स्टेशन मास्टर के ड्यूटी के दौरान सो जाने के कारण पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही। यह स्टेशन आगरा मंडल के अंतर्गत आता है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आगरा रेलवे मंडल ने स्टेशन मास्टर से इस लापरवाही का कारण बताने को कहा है, जिसके परिणामस्वरूप कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। आगरा रेलवे मंडल की एक जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि हमने स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी किया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उदी मोड़ रेलवे स्टेशन इटावा से पहले आने वाला एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण स्टेशन है क्योंकि आगरा के साथ-साथ झांसी से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेन भी इस स्टेशन से गुजरती हैं। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन के लोको पायलट को स्टेशन मास्टर को जगाने के लिए कई बार हॉर्न बजाना पड़ा ताकि वह ट्रेन को गुजरने के लिए हरी झंडी दे सके। स्टेशन मास्टर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और चूक के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह स्टेशन पर अकेला था, क्योंकि उनके साथ ड्यूटी पर तैनात प्वाइंट्समैन पटरी के निरीक्षण के लिए गया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित