सपा विधायक मनोज पाण्डे ने थामा भाजपा का दामन, अमित शाह ने दिलाई सदस्यता
अमेठी । समाजवादी पार्टी के रायबरेली ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। आधिकारिक रूप से गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। मनोज पांडे को बीजेपी में शामिल करने के लिए अमित शाह आज विशेष रूप से रायबरेली और अमेठी क्षेत्र में आए। कुछ दिन पहले ही अमित शाह ने मनोज पांडेय के घर जाकर मुलाकात की थी। वहीं रायबरेली में अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली में कमल खिला दो. 400 पार यहीं से हो जाएगा। ऊपर मोदी जी है और नीचे योगी जी है। गुंडों को चुन-चुन कर मोदी जी ने साफ किया है। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, जिन-जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है सब जेल जाएंगे। कांग्रेस नेता के घर से 350 करोड़ मिला।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते नरेंद्र मोदी पर एक भी आरोप नहीं लगे। उनके लिए उनका परिवार 130 करोड़ का देश है। जिसका प्रधानमंत्री 56 इंच का नरेंद्र मोदी है। मोदी जी ने धारा 370 को हटाया। कांग्रेस पार्टी धारा 370 को वापस लाना चाहती है। इंडिया एलायंस वाले आयेंगे तो फिर से राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाएंगे। रायबरेली में दिनेश प्रताप जीतेंगे। यह किसी परिवार की सीट नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते है सोनिया जी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहते है। इन्हें केवल अपना परिवार दिखता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित