भगवान बुद्ध के कुछ पवित्र अवशेष को थाईलैंड ले जाया जाएगा
नई दिल्ली । संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि यहां राष्ट्रीय संग्रहालय में संरक्षित भगवान बुद्ध के कुछ पवित्र अवशेष 22 फरवरी से 18 मार्च तक थाईलैंड में प्रदर्शित किए जाएंगे।
संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि भगवान बुद्ध के कुछ पवित्र अवशेषों को 22 फरवरी को थाईलैंड ले जाया जाएगा, जहां उन्हें 18 मार्च तक प्रदर्शित किया जाएंगे। भगवान बुद्ध के साथ-साथ उनके शिष्य अराहाटा सारिपुत्र और अराहाटा मौदगलायन के अवशेषों को भी थाईलैंड ले जाया जाएगा। ये पहला मौका होगा जब बुद्ध के साथ उनके शिष्यों के पवित्र अवशेषों को भी श्रद्धालुओं के लिए एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
इस बारे में संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि 22 फरवरी को एक राष्ट्रीय संग्रहालय में संरक्षित रख भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों के कुछ पवित्र अवशेषों को 22 फरवरी को थाईलैंड ले जाया जाएगा, जहां उन्हें 19 मार्च तक प्रदर्शित किया जाएगा। इस 26 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने नेतृत्व में 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत से पवित्र अवशेषों के साथ थाईलैंड जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में कुशीनगर, औरंगाबाद, लद्दाख के कुछ भिक्षु, संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी, मध्य प्रदेश सरकार, राष्ट्रीय संग्रहालय के क्यूरेटर, कलाकार और विद्वान शामिल हैं।
सचिव मोहन ने कहा कि ये प्रदर्शनी भारत-थाईलैंड के संबंधों में मील का पत्थर साबित होगी। इससे दोनों देशों की बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को बढ़ावा भी मिलेगा। बताया गया कि बुद्ध के पवित्र 20 अवशेषों में से चार को थाईलैंड में प्रदर्शित किया जाएगा। इन अवशेषों को भारतीय वायुसेना के विमान से थाईलैंड ले जाया जाएगा। जिनका बैंकॉक में भव्य स्वागत होगा और फिर सभी पवित्र अवशेषों को एक संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाएगा।

सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार पर उठे सवाल
बम धमकी से मचा हड़कंप, मुख्य डाकघर परिसर खाली कराया गया
रनों का बादशाह अब सिखाएगा बल्लेबाजी, गुजरात टाइटंस ने किया बड़ा एलान
NH-30 पर भीषण दुर्घटना, PM आवास योजना का इंजीनियर घायल
ट्रॉफी हाथ में, आंखों में आंसू: पिता की याद में भावुक हुए रिंकू सिंह
प्राकृतिक गैस सप्लाई पर केंद्र का बड़ा फैसला, नई प्राथमिकता सूची जारी
टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न: टीम इंडिया को ₹131 करोड़ का इनाम
शिक्षिका के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में लगाया ताला
मोहन कैबिनेट ने दी किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं-उड़द पर बोनस का ऐलान
Pune में गैस आधारित शवदाह गृह बंद, अगले आदेश तक रोक