आचार संहिता से पहले छह आईएएस अधिकारियों का तबादला
लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने से पहले यूपी सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आईएएस कामता प्रसाद सिंह का एडिशनल कमिश्नर फूड और सचिव सतर्कता आयोग के पद पर तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही आईएएस अधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार मिश्रा को शाहजहांपुर जिले का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही आईएएस अपूर्वा दुबे को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपूर्वा दुबे के उन्नाव डीएम के पद से हटाए जाने के बाद से प्रतीक्षारत चल रही थी। इसके अलावा आईएएस अधिकारी नितिन गिरी को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं आईएएस नितिन गिरी की जगह आईएएस अधिकारी मदन सिंह गर्बयाल को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मदन सिंह गर्बयाल मौजूदा समय में विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही आईएएस अतुल वत्स को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईएएस अतुल वत्स मौजूदा समय में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे।

बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा