शुभमन गिल ने IPL की सबसे पसंदीदा साझेदारी का किया खुलासा....
नई दिल्ली। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के एक उभरते हुए सुपरस्टार हैं, जिन पर हर किसी की नजर है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी खेला था। वह गुजरात टाइटंस के कप्तान भी हैं। पिछले साल, आईपीएल 2023 में गिल ने 17 मैचों में तीन शतक और चार अर्द्धशतक सहित 890 रन बनाए थे। उनका एक शतक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आया था। उस मैच में जीटी ने 198 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया था।
शुभमन गिल ने 52 गेंद में 104 रन बनाए और विजय शंकर 35 गेंद पर 53 बनाए थे। दोनों के बीच 71 गेंद में 123 रन की साझेदारी हुई थी। इस साझेदारी को लेकर शुभमन गिल ने बड़ा खुलासा किया है। जियो सिनेमा से बात करते हुए गिल ने मजाक करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सबसे नफरत वाली साझेदारी रही थी।
मजाकिया अंदाज में की टिप्पणी
गिल ने कहा, मुझे लगता है कि यह आईपीएल में सबसे ज्यादा नफरत वाली साझेदारी है (विजय शंकर के साथ हंसते हुए)। यहां तक कि भारतीय टीम में सिराज ने मुझसे कहा कि वे मेरी पारी के बारे में उतनी बात नहीं करते हैं जितनी वे विजय के बारे में करते हैं। वह कोई भी शॉट खेल रहा था।
अंपयार से भिड़ गए थे शुभमन गिल
हालांकि, गिल ने बुधवार को आईपीएल 2024 में आरआर के खिलाफ जीटी के मैच के दौरान अपना आपा खो दिया। अंपायर के एक फैसले से स्पष्ट रूप से शुभमन गिल नाराज हो गए। यह घटना जीटी के मोहित शर्मा द्वारा फेंके गए 17वें ओवर में हुई।
ओवर की अंतिम गेंद को वाइड करार दिया गया। तीसरे अंपायर ने पहले तो इसे सही करार दिया और फिर इसे वाइड करार दिया। उस फैसले से गिल पूरी तरह निराश हो गए और उन्होंने अंपायर विनोद शेषन के साथ लंबी बातचीत की।

‘हमदर्द बनेंगे पुलिसकर्मी’, Madhya Pradesh के ट्रेनिंग स्कूलों में नई पहल
आईपीएल 2026 के पहले 20 दिनों का कार्यक्रम जल्द जारी होगा: देवजीत सैकिया
सरकार का बड़ा कदम: ₹2.81 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च को लेकर लोकसभा में प्रस्ताव
घोषणा हुई लेकिन अमल नहीं, 10 महीने बाद भी कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना अधर में
Banswara में बम धमकी से हड़कंप, डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस निशाने पर
सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार पर उठे सवाल
बम धमकी से मचा हड़कंप, मुख्य डाकघर परिसर खाली कराया गया
रनों का बादशाह अब सिखाएगा बल्लेबाजी, गुजरात टाइटंस ने किया बड़ा एलान
NH-30 पर भीषण दुर्घटना, PM आवास योजना का इंजीनियर घायल
ट्रॉफी हाथ में, आंखों में आंसू: पिता की याद में भावुक हुए रिंकू सिंह