आइसक्रीम पर बवाल! दुकानदार ने मांगे पैसे, मिला खंजर
झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों को कानून का कोई खौफ नहीं है. सरेआम गुंडागर्दी करते हुए अपराधियों ने रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र आइसक्रीम और मिल्कशेक बेच रहे दुकानदार को चाकू मार दी. इतना ही नहीं उसके पैसे भी लूट लिए. इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल दुकानदार को इलाज कि लिए अस्पताल पहुंचाया.
रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में गाड़ीखाना कुम्हार टोली मार्ग पर एक दुकानदार पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया. दरअसल, दुकानदार ने आइसक्रीम खाने के बाद आरोपियों से पैसे की मांगे थे. दुकानदार के द्वारा पैसे की मांग करना अपराधियों को इस कदर नागवार गुजरा की दुकानदार पर चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. चाकू के हमले में दुकानदार जख्मी होगा. वहीं सभी आरोपी फरार हो गए.
आइस्कीम बेचने पर चाकू से हमला
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने घायल दुकानदार दिलखुश को इलाज के लिए रांची के सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक राजस्थान का रहने वाला है और रांची में रहकर आइसक्रीम और मिल्क शेक बेचने का काम करता है. पूरे मामले को लेकर राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है. इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामले
इस घटना से महज एक दिन पूर्व ही झारखंड की राजधानी रांची के सबसे पाश इलाकों में भी अपराधियों ने इसी तरह की घटना का अंजाम दिया था. मामला गोंडा थाना क्षेत्र के कांके रोड का था. मुख्यमंत्री आवास से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक फ्लावर डेकोरेशन की दुकान में घुसकर दो अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना की अंजाम दिया था. दोनों अपराधियों ने हथियार के दम पर 1.67 लाख रुपए की लूट की थी.

Rajasthan News: अचरोल अस्पताल मुद्दे पर सदन में हंगामा
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
राहुल गांधी को गोली मारने की चेतावनी देने वाला आरोपी हिरासत में
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
हाई कोर्ट ने मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की