शेन वॉर्न का कमाल, बल्लेबाज बिना कोई हिला-डुला आउट
नई दिल्ली: एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव का टेस्ट सीरीज में भी जलवा दिखने लगा है. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अहमदाबाद टेस्ट के पहले ही दिन वेस्टइंडीज के विकेटकीपर और टीम के बेस्ट बल्लेबाज शे होप को चारों खाने चित कर दिया. शे होप को कुलदीप यादव ने ऐसी गेंद पर बोल्ड किया जिसका जवाब शायद किसी बल्लेबाज के पास नहीं होता. कुलदीप यादव की ये गेंद इतनी कमाल थी कि उसकी तुलना शेन वॉर्न की गेंदों से की जा सकती है. आइए आपको बताते हैं कि कुलदीप यादव ने कैसे शे होप को बोल्ड किया.
कुलदीप यादव की मैजिकल गेंदबाजी
कुलदीप यादव ने ये मैजिकल गेंद 24वें ओवर में फेंकी. इस खिलाड़ी ने शे होप के खिलाफ ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद फेंकी जिसे ये बल्लेबाज ड्राइव करने गया लेकिन गेंद वहां से घुम गई और वो बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी. शे होप को पता ही नहीं लगा कि गेंद कब उनका ऑफ स्टंप उड़ा गई. वो कुछ देर तक समझ नहीं पाए कि उनके साथ हुआ क्या है. कुलदीप यादव की इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कुलदीप यादव 347 दिन के बाद टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में आए हैं. इस खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे पर तो ले जाया गया लेकिन उन्हें पांचों टेस्ट मैच में बेंच पर ही बैठाए रखा. लेकिन कुलदीप ने हार नहीं मानी और एशिया कप में जैसे ही उन्हें मौका मिला वो 17 विकेट लेकर टूर्नामेंट के बेस्ट गेंदबाज बने और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो अपना दम दिखा रहे हैं.
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. वेस्टइंडीज का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा. इस टीम ने आधी टीम 90 रन पर ही गंवा दी और 105 रन होते-होते कप्तान रॉस्टन चेज़ भी निपट गए. अब देखना ये है कि भारत इस मैच को कितने दिन में जीत पाती है.

गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें