प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर की बातों पर शाहरुख खान का बयान
बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार शाहरुख खान का करियर काफी अच्छा रहा है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक तीन दशक से ज्यादा समय से लोगों को एंटरटेन कर रहे शाहरुख खान ने काफी पॉपुलर स्टार हैं। शाहरुख खान की दीवानगी ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में है। शाहरुख खान जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं उतना ही निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की अटकलों ने काफी जोर पकड़ा था। लोगों का कहना था कि दोनों स्टार एक-दूसरे के साथ रिश्ते में है। ये बात उस समय की है जब शाहरुख खान शादीशुदा थे। प्रियंका चोपड़ा संग अफेयर की अटकलों को लेकर शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में इस पर बात की थी।
शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा को दोस्त मानते
इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर शाहरुख खान एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा संग नाम जोड़ने पर रिएक्शन दिया था। प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर की अफवाहों पर शाहरुख खान ने कहा था, 'मुझे ये बात ज्यादा खराब लगती है कि मेरे साथ एक लड़की को वो सम्मान नहीं दिया जा रहा है जैसा मैं सभी का औरतों को करता हूं। मैं माफी मांगता हूं, इसलिए नहीं कि मैंने कुछ किया है बल्कि इसलिए वो मेरी दोस्त है। इसलिए मझे ये बहुत अपमानजनक लगा। वो मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है और मेरे दिल के बहुत करीब है और हमेशा रहेगी। हमने दोस्त के तौर पर स्क्रीन पर बहुत अच्छा समय बिताया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोस्ती खराब होती है।
'डॉन' के सेट से जुड़ी बातें
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'डॉन' में साथ में किया है और कहा जाता है कि इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। इसके बाद से शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चर्चे आम होने लगे थे। यहां तक कहा जाता है कि प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर के चलते शाहरुख खान का घर टूटने वाला था। गौरी खान ने अपने पति शाहरुख खान को प्रियंका चोपड़ा के साथ काम ना करने की हिदायत के दे दी थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने