छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, हथियार बरामद
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह का दौरा होने वाला है। इस कुछ दिन पहले ही जवानों ने एक मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। बता दें गृहमंत्री अमित शाह में नक्सली मुक्त राज्य की बात करते रहे हैं।
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत सात नक्सलियों को ढेर कर दिया है। जवानों ने मौके से एके-47 समेत अन्य आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से दोनों और से गोलीबारी हो रही थी। यह मुठभेड़ तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन साजिश का पता चलते ही जवानों को मुठभेड़ में उन्हें ढेर कर दिया। इस हफ्ते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बस्तर दौरे पर आने वाले हैं।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। इनमें तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर, डिविजनल कमेटी मेंबर, एरिया कमेटी मेंबर और पार्टी के दो मेंबर शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रदेश में इस साल 207 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं।

कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल
ट्रंप बोले- होर्मुज पर निर्भर देशों को अमेरिकी मदद से इस मार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’, BJP पर भी निशाना