मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या, नौकर ने हॉकी से पीटकर गहने लूटे, फरार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राम गंगा विहार में एक महिला की हॉकी से पीट-पीटकर हत्याकर दी गई. पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले हत्या आरोपी सचिन सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सचिन ने पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सचिन ने कहा कि उसने मालकिन के गहने लूटने के लिए हत्या का प्लान बनाया था.
मुरादाबाद पुलिस के अनुसार प्रमोद रस्तोगी 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटे दयाशंकर रस्तोगी के साथ रहती थी. घर में काम करने वाले नौकर सचिन सक्सेना ने महिला के सोने के आभूषण लूटने के लिए साजिश रची थी. सचिन सक्सेना बीते 4 वर्ष से मृतक के परिवार में रहकर घर के तमाम काम करता था. मृतक महिला के आभूषण देखकर सचिन सक्सेना की आंखों में लालच आ गया था. आरोपी नौकर ने महिला के आभूषण लूटने के लिए सोची समझी साजिश को रचते हुए हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया.
लूट की नियत से की थी हत्या
सिविल लाइंस थाना इलाके में हुई हत्या का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 8 मई को जिस बुर्जुग महिला की हत्या हुई थी. हत्या करने के बाद आरोपी नौकर कुछ सामान लूट कर फरार हो गया था. बुजुर्ग मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. हत्या आरोपी नौकर को गिरफ्तार करने के लिए कई टीम में लगी हुई थी.
हत्या के दिन भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था. पुलिस के तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ की थी. हत्या का खुलासा करने के लिए कई टीम में लगाई गई थीं. वहीं इस मामले में पुलिस को गुरुवार में सफलता मिली है. हत्या आरोपी जो सचिन सक्सेना को सोनपुर के पास से मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
घर में अकेली थी महिला
आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए हत्या की थी. मृतक महिला के पास एक चैन और कुछ अंगूठियां थीं. आरोपी लंबे समय से यह चाह रहा था किसी भी तरीके से मौका पाकर सामान को लूट ले. इसके लिए आरोपी काफी समय से प्लानिंग कर रह था. 8 मई को बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने घटना के अंजाम दिया.

बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।