लोहा व्यापारी की कार से 79 लाख रुपये बरामद
जबलपुर । प्रदेश के जबलपुर शहर के एक लोहा व्यापारी की कार से पुलिस 79 लाख रुपए बरामद किए है। व्यापारी कार से नागपुर जा रहे थे। यह राशि हवाल से जुडी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जबलपुर की संजीवनी नगर पुलिस ने रकम मिलने के बाद मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी। मामले में आयकर विभाग जांच कर रहा है। इधर, पुलिस को यह भी अंदेशा है कि रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है, इसलिए उस एंगल को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सामान्य पुलिस जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक कार को रोका। कार चालक ने पूछताछ में अपना नाम विजय नगर निवासी सतीश लालवानी बताया। पुलिस ने कार की जांच की, तो उसमें एक बैग रखा मिला, जिसमें 79 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। पुलिस ने सतीश से रकम के बारे में पूछताछ की, तो उसने दावा किया कि उसने नागपुर एक व्यापारी से लोहे का सामान बुलवाया था, वह उसे ही यह रकम देने जा रहा था। लेकिन पुलिस को सतीश की बातों में सच्चाई नजर नहीं आई, जिस पर रकम व कार जब्त कर ली गई। शहर से हवाला का बड़ा कारोबार ओमती थाना क्षेत्र से संचालित किया जाता है। पुलिस जब्त की गई रकम में हवाला का एंगल भी देख रही है। पुलिस टीम व्यापारी के मोबाइल फोन की काल रिकार्ड भी खंगालेगी, ताकि यह पता चल सके कि हवाला कारोबारी से उसका कोई संबंध है या नहीं। यदि यह रकम हवाला की हुई तो हवाला कारोबारी पर भी कार्रवाई हो सकती है। इस बारे में गोरखपुर सीएसपी एचआर पांडे का कहना है कि व्यापारी सतीश लालवानी की कार से 79 लाख रुपये मिले हैं। मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। मामले में हवाला से जोड़कर भी जांच की जा रही है। यदि रकम हवाला की हुई, तो हवाला कारोबारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Naxal Surrender: नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
तिलक लगाने का सही तरीका क्या है? जानिए धार्मिक नियम
कोनी थाना की सख्त कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार
दुर्ग में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त
22 लाख के इनामी माओवादी कमांडर अन्वेष की हत्या, आत्मसमर्पण की तैयारी बनी वजह
नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में हंगामा: बुजुर्ग महिला से बदसलूकी पर FIR दर्ज
सावधान! गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिखी हलचल, जानें आपके शहर में आज क्या हैं रेट्स।
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर! गुरुवार को बाजार खुलते ही बदल गए रेट, देखें आपके शहर का हाल।
एक्टिंग में टक्कर, लेकिन एजुकेशन में कौन है असली स्टार?