भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ा आपदाओं का खतरा
जलवायु परिवर्तन का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन विश्व मौसम विज्ञान संगठन का कहना है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर एशियाई देशों पर पड़ रहा है। इसी वजह से साल 2023 में एशिया दुनिया में सबसे ज्यादा आपदाओं से प्रभावित इलाका रहा। बाढ़ और चक्रवाती तूफान के चलते एशिया में बीते साल बड़े पैमाने पर लोगों की जान गईं और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने एशिया की जलवायु-2023 नाम से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर पश्चिमी प्रशांत महासागर के पानी का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है, यहां तक कि आर्कटिक क्षेत्र में भी समुद्री गर्म हवाएं चल रही हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के महासचिव केलेस्टे साउलो ने बताया कि एशिया के कई देशों में साल 2023 रिकॉर्ड स्तर पर गर्म रहा। इसके साथ बाढ़, सूखा, तूफान और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। जलवायु परिवर्तन से एशिया में आपदा आने की रफ्तार कई गुना बढ़ गई है। जिसका असर हमारे समाज पर आर्थिक नुकसान, मानव जीवन के नुकसान और पर्यावरण पर पड़ रहा है।

मैहर हाईवे पर बड़ा हादसा टला, चिंगारी से बस बनी आग का गोला
भोपाल रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
मार्च में ही भीषण गर्मी की दस्तक, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पारा 39°C
गैस संकट से जूझ रहा इंदौर, घरेलू सिलेंडर 25 दिन बाद मिलेगा
छत्तीसगढ़ में अफीम खेती विवाद पर कांग्रेस एक्शन में, जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम गठित