डॉक्टरों के लिए राहतभरा फैसला, हाई कोर्ट ने महिला रेडियोलॉजिस्ट के खिलाफ POCSO मामला रद्द
बिलासपुर |छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल किसी नाबालिग की सोनोग्राफी करने के आधार पर यह नहीं मान लिया जाएगा कि डॉक्टर को उसके साथ हुए यौन अपराध (पॉक्सो) की जानकारी थी। अदालत ने कहा कि जब तक यह ठोस रूप से साबित नहीं हो जाता कि डॉक्टर को अपराध का पहले से इल्म था, तब तक पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा-21 के तहत उन पर केस दर्ज नहीं किया जा सकता।
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरती उइके के खिलाफ आदेश रद्द
इस अहम फैसले के साथ ही हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने राजनांदगांव की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरती उइके को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ पेश की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट और डोंगरगढ़ की विशेष अदालत द्वारा 11 मार्च 2026 को दिए गए संज्ञान आदेश को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
क्या था पूरा मामला?
कुछ समय पहले राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग के आठ महीने की गर्भवती होने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसी कड़ी में पुलिस ने केवल सोनोग्राफी करने के आधार पर डॉ. आरती उइके को भी मामले में सह-आरोपी बना लिया था।
डॉक्टर ने दी थी हाईकोर्ट में चुनौती पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ डॉ. उइके ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उनकी ओर से पेश याचिका में तर्क दिया गया था कि उन्होंने पीसी-पीएनडीटी (PC-PNDT) कानून के सभी नियमों का विधिवत पालन किया था। साथ ही, रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत मौजूद नहीं है जो यह साबित करे कि उन्हें इस यौन शोषण के बारे में कोई भी जानकारी थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू, सोनीपत से दिल्ली रूट पर जल्द मिलेगी नई सुविधा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
पेपर लीक विवाद में विपक्ष आक्रामक, प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए जवाबदेही पर सवाल
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल