राजकुमार राव की फिल्म 'श्री' की रिलीज डेट का हुआ एलान
बॉलीवुड में स्त्री, न्यूटन और कई अन्य शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से तारीफ लूट चुके राजकुमार राव अब अपनी अगली फिल्म 'श्री' को लेकर चर्चा में हैं। आज इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म मई में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। 'श्री' दिव्यांग बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक है।
रिलीज डेट में हुआ है बदलाव
इस फिल्म का जब से एलान हुआ है, तब से दर्शक इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिर आज उनका इंतजार पूरा हो गया है। राजकुमार राव की ये फिल्म 17 मई 2024 को सिनेमाघरों में लगेगी। सोशल मीडिया हैंडल से ये जानकारी साझा की गई है। पहले इस फिल्म के मई में रिलीज होने की खबर थी। अब इसमें बदलाव किया गया है।
यूजर्स ने जताई खुशी
इंस्टग्राम हैंडल से साझा की गई पोस्ट में राजकुमार राव का फोटो साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'श्रीकांत बोला की यादगार यात्रा पर आधारित फिल्म 'श्री' 17 मई 2024 को रिलीज होगी'। नई रिलीज डेट पता लगते ही दर्शकों की खुशी चरम पर है। पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और राजकुमार राव को फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं।
इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के टी सीरीज फिल्म्स बैनर तले हो रहा है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी तुषार हीरानंदानी के कंधों पर है। 'श्री' की कहानी को जगदीप सिद्धू और सुमित पुरोहित ने मिलकर लिखा है। 'श्री' के अलावा राजकुमार राव 'स्त्री 2' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'गन्स एंड गुलाब सीजन 2' भी हैं।

फाइनल से पहले सैंटनर का बयान: क्या भारत को मानसिक दबाव में लाने की कोशिश?
धरने के दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- हमारी दया से चल रही है सरकार
रिहायशी इलाके पर मिसाइल हमला, जेलेंस्की ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
आमने-सामने भिड़े आर्मी ट्रक और कार, हादसे में हवलदार की जान गई
दो आकांक्षा सिंह और एक ही रैंक 301, UPSC रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया पर विवाद
कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम की विशाल रैली की तैयारी, BJP ने किया भूमि पूजन
मिडिल ईस्ट तनाव से भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव, रिपोर्ट ने बताई बड़ी वजहें
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल: क्या वरुण की जगह कुलदीप से चलेगा टीम इंडिया का दांव?
अवैध संबंध के शक में 20 साल के युवक पर जानलेवा हमला