चूहों ने बजा दिया बैंक का सायरन, परेशान पुलिस रात भर करती रही छानबीन
हरदोई। शाहाबाद में रात एक बजे अचानक से बैंक का सायरन बजने लगा। सायरन बजते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी सायरन बजने के बाद कोतवाली का पूरा पुलिस फोर्स बैंक की तरफ दौड़ पड़ा। बैंक कैशियर को बुलाकर घंटों छानबीन चलती रही, लेकिन कुछ नहीं मिला तो पुलिस के साथ बैंक कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। इसके बाद पता चला कि चूहों ने सायरन वाला तार ही काट दिया था।बुधवार की देर रात लगभग 1 बजे बैंक का इमरजेंसी अलार्म एकाएक बजने लगा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोग घर से बाहर निकल आए। घटना की सूचना पर पुलिस भी दौड़ी चली आई। शाहाबाद कोतवाली का पूरा फोर्स बैंक के बाहर खड़े होकर संदिग्ध की तलाश कर रहा था। काफी खोजने के बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद बैंक के कैशियर को रात में ही तलब कर लिया गया और रात में बैंक खुलवाई गई। बैंक में सघन चेकिंग अभियान चला, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक या संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि इस तफ्तीश के दौरान यह जरूर सामने आया कि बड़े-बड़े मोटे चूहों की शरारत ने इस अलार्म बजाने की घटना को अंजाम दिया और सबको हक्का बक्का कर दिया।

महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
नरेला होली मिलन समारोह का भव्य समापन
ईरान युद्ध से फूड डिलीवरी, कॉस्मेटिक्स और कपड़ा उद्योग सेक्टर भी हो सकता है प्रभावित
बीजेपी तमिलनाडु में चुनाव से पहले टीवीके को एनडीए गठबंधन में चाहती है जोड़ना
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कोयम्बटूर में खरीदी 44 एकड़ जमीन, आवासीय प्रोजेक्ट की तैयारी