रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते पर की बात
टीवी की तपस्या से पहचान पाने वाली अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में अपने करियर और सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बहुत सी बातें की हैं। उन्होंने कहा कि रश्मि और सिद्धार्थ ने करीब 9 महीने तक एक दूसरे से बात तक नहीं की थी।
सिद्धार्थ शुक्ला के लिए कही बात
रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बात की। भारती सिंह के पॉडकास्ट में रश्मि ने कहा कि हमारी अलग तरह की चीजें लोगों ने देखी बिग बॉस में। वो भी अच्छा था, मैं भी लोगों की मदद करती थी लेकिन जो कड़वाहट हमारे बीच आ गई थी, उस कारण ही ये सब हुआ। रश्मि देसाई ने कहा कि 'दिल से दिल तक' हमारे बीच बात ही नहीं होती थी। हमारे काम के बीच ये तकरार कभी नहीं आई। वो जितना अच्छा इंसान था, दिल का भी उतना ही अच्छा था। साल 2018 में मेरा समय ठीक नहीं था, मैंने कई सारी चीजें इस दौरान सीखीं। रश्मि ने कहा कि हमनें काम के दौरान करीब 9 महीने तक बात की है।
बिग बॉस को लेकर कही ये बात
बिग बॉस 13 को लेकर भी रश्मि देसाई ने बात की। उन्होंने कहा कि ये शो मैंने सिर्फ पैसों के लिए किया था। मुझे उन दिनों पैसों की बहुत जरूरत थी। रश्मि ने कहा वो पांच महीने हमारे लिए ऐसे थे, जिसे हम आज तक नहीं भुला पाए हैं। रश्मि देसाई ने कहा कि बिग बॉस के दौरान वे जीवन में भी बहुत कठिन परिस्थिति से गुजर रही थीं। मुझे लगता है कि बिग बॉस करना मेरे जीवन का सबसे अच्छा निर्णय रहा।
काम को लेकर बोलीं रश्मि देसाई
रश्मि देसाई ने कहा कि मुझे अच्छा काम करना है। मैं ऐसा काम करना चाहती हूं, जिससे मुझे चैलेंज मिले। रश्मि देसाई ने कहा कि मैं घूमना चाहती हूं। मैं रोड ट्रिप करना चाहती हूं। रश्मि ने कहा कि मुझे ब्रांड्स का कुछ खास शौक नहीं है लेकिन फिर भी मैं कुछ खर्च करना चाहती हूं। इन सबके बीच खुद को समय देना चाहूंगी।
वेब सीरीज और बड़े पर्दे का सफर
रश्मि देसाई ने साल 2021 में ओटीटी पर भी डेब्यू किया। अभिनेत्री रश्मि देसाई तंदूर (2021), रात्रि के यात्री (2022), एलएलबी (2023), वूमनिया (2024), हिसाब बराबर (2025) जैसी ओटीटी सीरीज में नजर आ चुकी हैं। रश्मि देसाई ओटीटी और टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा चुका है। वह 'दबंग 2', 'सुपरस्टार' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव