राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश, बिजली गिरने से चार की मौत
लखनऊ। प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। दक्षिण पश्चिम मानसून शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए आगे बढ़ा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई और हिस्सों में बरसते हुए बादल अगले 48 घंटे में पूरे प्रदेश में छा जाएंगे। वहीं पंजाब, हिमाचल व उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी राज्यों में जहां बारिश के चलते भूस्खलन से सड़कें बंद हैं, वहीं मैदानी राज्यों में सड़कों पर पानी भर गया है। अरुणाचल प्रदेश में टेलीफोन की लाइनें टूट गई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत 18 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्व राजस्थान, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मानसून पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ा है और दो-तीन दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा।असम समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, सिक्किम और प. बंगाल के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद