मौत पर उठे सवाल: बालको निवासी युवक का शव कब्र से निकालकर होगा पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी
बालको निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका पर उसका शव कब्र से बाहर निकाल कर पीएम कराया गया। बालको थाना क्षेत्र के ग्राम रूमगरा निवासी 24 वर्षीय तबरेज इमाम पिता नजरे इमाम दो माह पहले किसी ठेकेदार के साथ काम करने के लिए उड़ीसा गया था। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत की सूचना परिजनों को मिली थी। घर वालों ने सामान्य मौत मानकर मृतक के शव को दफना दिया था।
घटना के लगभग दो महीने बाद घर वालों को पता चला कि उड़ीसा में काम के दौरान तबरेज के साथ कोई घटना हुई है, जिसके चलते उसकी मृत्यु हुई है। इसके बाद परिजनों ने आशंका व्यक्त करते हुए कलेक्टर और एसपी को आवेदन देकर मामले में कब्र खुदवा कर जांच की मांग थी। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने नायब तहसीलदार की उपस्थिति में मृत तबरेज इमाम के शव को कब्र से निकलवाकर उसका पीएम कर जांच शुरू की है।
मृतक के पिता नजरे इमाम ने बताया कि उनका बेटा काम करने के लिए उड़ीसा गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। पहले तबियत खराब होने की वजह से उसकी मृत्यु होने का पता चला था, लेकिन बाद में सूचना मिली कि उड़ीसा में उसके साथ कोई घटना हुआ है, जिससे उसकी मौत हुई है। इसलिए अब पुलिस व प्रशासन को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस मामले को लेकर कोरबा के नायब तहसीलदार दीपक पटेल ने बताया कि इस मामले में दो माह पश्चात मृतक के परिजनों ने कब्र खुदवाकर जांच की मांग की थी। एसडीएम के आदेश के बाद मृतक का शव कब्र से बाहर निकाल कर पीएम कराने के शव पुन: दफना दिया गया है।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा