प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने चैत्र की नवरात्रि के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने अपने एक्स हैंडल पर मां शैलपुत्री की स्तुति का वीडियो भी साझा किया है।
उन्होंने लिखा,
नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री के चरणों में मेरा नमन और वंदन! देवी मां देश के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार करें। आप सभी के लिए मां शैलपुत्री की यह स्तुति…
नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री के चरणों में मेरा नमन और वंदन! देवी मां देश के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार करें। आप सभी के लिए मां शैलपुत्री की यह स्तुति…
नरेंद्र मोदी नवरात्रि में रखते हैं उपवास
नरेंद्र मोदी वर्षों से नवरात्रि में उपवास रखते आ रहे हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वे इन नौ दिनों के दौरान अन्न गृहण नहीं करते हैं, केवल नारियल पानी पीते हैं।
पीएम मोदी के आज के कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके कार्यक्रम हैं। वे महाकोशल के नक्सल प्रभावित संसदीय क्षेत्र बालाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएंगे।
भाजपा ने बालाघाट संसदीय सीट से भारती पारधी को प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव में पहली बार प्रत्याशी बनाई गई भारती पारधी के समर्थन में नरेंद्र मोदी प्रचार करेंगे।
वहीं, पीएम आज पीलीभीत में सुबह 11 बजे ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे रामपुर के रठौडा में स्थित शिव मंदिर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव