पीएम विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों से प्रधानमंत्री मोदी ने किया संवाद
कोण्डागांव : पीएम विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्धा महाराष्ट्र में आयोजित समारोह के माध्यम से पूरे देश को संबोधित किया गया। इस अवसर पर कोंडागांव जिले के 03 पीएम विश्वकर्मा प्रशिक्षण केंद्रों, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जिला अंत्यावसायी प्रशिक्षण केंद्र एवं क्राफ्ट सिटी में ऑनलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में हितग्राही कार्यक्रम से जुड़े। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र एवं ऋण राशि का चेक वितरण किया गया। प्रशिक्षण केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 600 विश्वकर्मा हितग्राही उपस्थित रहे, जिनमें लगभग 200 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जिला रोजगार अधिकारी पवन कुमार नेताम ने बताया कि कोंडागांव जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 01 हजार 568 हितग्राहीयों को प्रशिक्षण प्रदाय किया जा चुका है। इस अवसर पर सभी संस्थाओं के प्रमुख, प्रशिक्षकगण एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने 140 उम्मीदवार तय किए, सूची जल्द जारी होने के संकेत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
चुनावी खर्च में बीजेपी सबसे आगे, बिहार में कांग्रेस से चार गुना ज्यादा रकम खर्च