प्रेमानंद महाराज का कड़ा संदेश– “आतंकवाद का कोई मजहब नहीं, दंड जरूरी”
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की संत प्रेमानंद महाराज ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि किसी भी धर्म में हिंसा और आतंकवाद को जगह नहीं है. उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को दंडित किया जाना चाहिए जो हिंसा और आतंकवाद का सहारा लेते हैं. महाराज ने इस घटना को अधर्म करार देते हुए कहा कि देश और विश्व शांति के लिए इन अधर्मियों पर शासन करना आवश्यक है.
प्रेमानंद महाराज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘भजन मार्ग’ से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने पहलगाम पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की है.उन्होंने कहा है कि ऐसा कोई धर्म नहीं है, जो दूसरे के धर्म को नुकसान पहुंचाए और ना ही ऐसा किसी धर्म में लिखा है. यह तो सरासर अधर्म हुआ.
यह कौन सा धर्म है?
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ऐसा कोई धर्म नहीं है, जिसमें दूसरों के धर्म के प्रति लोगों को कष्ट दिया जाए या उनको मार दिया जाए. उन्होंने कहा कि यदि कैंसर होता है तो उसको काटकर अलग कर दिया जाता है.उन्होंने कहा कि दूसरों को परेशान करना, उनको मारना, यह कौन सा धर्म है? ऐसे लोग जो मनमाने रवैये को अपने धर्म का नाम देते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
‘राक्षसी स्वभाव कोई धर्म नहीं हो सकता’
संत प्रेमानंद ने कहा कि ऐसे लोग जो दूसरों को मार देते हैं, जो गंदे स्वभाव दूसरों की हत्या करते हैं और दूसरों को परेशान करते हैं, ऐसे लोग राक्षसों के स्वभाव के होते हैं. इस प्रकार का राक्षसी स्वभाव कोई धर्म नहीं हो सकता, बल्कि इनको शासन में लेना ही धर्म होता है और दंड देना ही धर्म है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की हिंसा नहीं रोकी गई तो वह न जाने कितने लाखों व्यक्तियों को मार देंगे. देश, प्रजा और विश्व शांति के लिए ऐसे अधर्मियों पर शासन करना होगा. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ऐसे अधर्मियों को शासन ही काबू कर सकता है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि