प्रदीप यादव ने की आतंकवाद की आलोचना
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा है कि पहलगाम में जिस प्रकार हिंदुओं को चुन-चुन कर मारा गया है, उससे साफ है कि आतंकी चाहते हैं कि देश में वैमनस्यता फैलै। देश की एकता कमजोर हो। भारत सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश में एकता की जरूरत है। जो मंशा आतंकियों की है, उनके पीछे बैठे पाकिस्तान की है, उस मंशा पर हमें पानी फेरना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा अपने फोल्डर से देश की एकता को कमजोर करने वाले तथ्यों को परोस रही है।
इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि देश में लगातार संविधान और संविधान द्वारा गठित संस्थानों पर हमले हो रहे हैं। लेकिन संविधान की रक्षा के प्रति कांग्रेस प्रतिबद्ध है। संविधान में भारत के नागरिकों को अधिकार दिए गए हैं उनके अधिकारों को छीनने का प्रयास सत्ताधारी दल द्वारा किया जा रहा है।
40 दिनों तक संविधान रक्षा अभियान के तहत कांग्रेस घर-घर जाकर संविधान में दिए गए अधिकारों से लोगों को अवगत कराएगी, संविधान के प्रति जागरूकता का यह महा अभियान है।
विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि इस देश में खाई बनती जा रही है, इसे पाटने के लिए राहुल गांधी ने एकता का संदेश देने के लिए पूरे भारतवर्ष की पदयात्रा की। कांग्रेस का मकसद है कि देश एक सूत्र में बंधा रहे, संविधान और कानून के अनुरूप देश चले।
पहलगाम की घटना के विरोध में कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है, इस घटना के पीछे जिसका भी हाथ हो उसका पर्दाफाश हो, जो चूक हुई है उसकी जांच हो ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति ना हो।
संवाददाता सम्मेलन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू, राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुंजनी, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह और जगदीश साहू उपस्थित थे।

हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी