भगवान चित्रगुप्त पर प्रदीप मिश्रा की टिप्पणी से बवाल, मथुरा के साधु-संतों ने दी कड़ी चेतावनी
देश के जान-माने कथावाचकों में से पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इससे पहले उन्होंने राधा रानी पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें नाक रगड़कर माफी मांगनी पड़ी थी. इस बार भी वह अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं. महाराष्ट्र में एक कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त पर दिए गए है विवादित बयान के बाद साधु-संतों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
बीते दिनों महाराष्ट्र में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘मुच्छड़’ कहकर संबोधित किया था. जिसके बाद से संतों में भारी आक्रोश व्याप्त है और संत समाज एक बार फिर प्रदीप मिश्रा से नाराज दिखाई दे रहे हैं. संत समाज के लोगों ने बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात की.
साधु-संतों ने पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया
इसके बाद संतों ने पंडित प्रदीप मिश्रा को कलयुग का रावण बताते हुए उनके पुतले को चप्पलों से मारते हुए उसका दहन किया. वहीं, अपना विरोध दर्ज कराते हुए साधु-संतों ने कहा कि यह कलयुग का रावण है, जो लगातार अपनी वाणी से गंदे-गंदे शब्दों को बोलता रहता है और जो उसने हमारे चित्रगुप्त भगवान के प्रति शब्द कहे हैं वह हम दोहरा भी नहीं सकते हैं. यह कभी राधा रानी तो कभी महिला तो कभी अन्य भगवानों को लेकर टिप्पणी करता रहता है. समाज को इसका बहिष्कार कर देना चाहिए.
संतों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी ( पंडित प्रदीप मिश्रा) गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए. यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो साधु संत समाज आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगा और आगे का दंड भी तय करेगा. आपको बता दें कि इससे पहले पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा-रानी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके देशभर के साधु-संतों ने अलग-अलग जगह पर विरोध किया था.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि