19 मौतों के बाद राजनीतिक घमासान: कांग्रेस नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल
रायपुर | छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है और विपक्ष ने इसे गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया है।कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आक्रामक रुख अपनाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस घटना को 'साधारण हादसा नहीं, बल्कि हत्या' करार दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रखी है।पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हादसे के पीछे के कारणों की गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्लांट में बुनियादी सुविधाएं जैसे एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं थीं, जो श्रमिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
वहीं, चंद्रपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने प्लांट की तकनीकी खामियों की ओर इशारा किया। उनका कहना है कि प्लांट को शुरू करने से पहले मशीनों की सही तरीके से मरम्मत नहीं की गई और उनकी क्षमता से अधिक उपयोग किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने भी कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह हादसा सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी का परिणाम है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भी वेदांता के अन्य संयंत्रों में हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुधार के पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।सांसद महंत ने राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले में स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग की भूमिका की भी जांच की जाए। उन्होंने दोषी अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
वेंदांता प्लांट में मृतकों के नाम
- रितेश कुमार राय, निवासी सोनबरसा भागलपुर बिहार
- अमृत लाल पटेल, निवासी मांझापारा, टुंड्री
- ठंडाराम लहरे, निवासी जमगहन मालखरौदा
- तरूण कुमार ओझा, निवासी रोहराबंध, धनबाद, झारखण्ड
- आकिब खान, निवासी पैथन, दरभंगा बिहार
- सुसंता जना, वेस्ट बंगाल
- अब्दुल करीम, निवासी बोका झारखण्ड
- उद्धव सिंह यादव, खरसिया
- शेख सईफउद्दीन, निवासी वेस्ट बंगाल
- पप्पु कुमार, उत्तर प्रदेश
- अशोक पहरे, निवासी पलामू झारखण्ड
- मानस गिरी, निवासी वेस्ट बंगाल,
- बृजेश कुमार, निवासी उत्तरप्रदेश
- रामेश्वर महिलाने, निवासी जांजगीर चांपा
- कार्तिक महतो, वेस्ट बंगाल
- नदीम अंसारी, निवासी फगुरम
- शिवनाथ मुर्मू
- चिंतरंजन डलोई, निवासी मेदनीपुर
- दीपांकर सिंह, निवासी मेदनीपुर बोरोबाई

CM बनते ही फुल एक्शन में सम्राट चौधरी, पहली ही बैठक में अधिकारियों को दिखाया सख्त रुख
पटना में बड़ा हादसा टला, CM मीटिंग से पहले BJP विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, सुरक्षित बचे
महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए हमारी सरकार सजग एवं संवेदनशील-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा