पीएम मोदी ने गांधीनगर प्रदेश भाजपा कार्यालय का किया दौरा
गांधीनगर। पीएम नरेन्द्र मोदी हिम्मतनगर शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के मुख्यालय गए। भाजपा की एक जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश भाजपा के कार्यालय में पीएम मोदी का स्वागत किया। गुजराज दौरे के दौरान पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ परिसर के प्रबंधन के लिए काम कर रहे लोगों से भी बातचीत की।

9.9 किमी रूट पर बड़ी चोरी, दिल्ली मेट्रो की 1000 मीटर सिग्नल केबल गायब
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर में धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई महिलाएं जख्मी
SC-ST केस का दबाव या साजिश? युवक की मौत से उठे कई सवाल